फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे से चोरी हुए सेवादार और महंत की शादी के फ ोटो

Sat, 03 Oct 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा टिकाणा साहिब के महंत परमजीत सिंह के निधन के बाद शुरू हुए विवाद लगातार उलझता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


 सेवादार दलजीत कौर के महंत से शादी के खुलासे के बाद अब गुरुद्वारे के ज्ञानी ने नया खुलासा किया है। ज्ञानी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि दलजीत कौर और महंत की शादी की तस्वीरें गुरुद्वारे से चोरी कर ली गई हैं।

महंत परमजीत के निजी कक्ष में बने लॉकर में तस्वीरें रखी थीं। लेकिन यहां से गायब कर दी गईं। गौरतलब है कि विवाद के दिन भी सुरेंद्र सिंह ने लॉकर के ताले तोड़कर चोरी के प्रयास का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरेंद्र का कहना है कि जिला प्रशासन ने न तो हमें सुरक्षा मुहैया कराई है और न ही सेवादार दलजीत कौर को गुुरुद्वारे में स्थान दिलाया है।


 फिलहाल दोनों किसी सेवादार के घर पर रुकने को मजबूर हैं। दोनों ने एक दिन पहले डीसी और एसपी से मिलकर सुरक्षा और गुरुद्वारे में स्थान दिलाने की गुहार लगाई थी। साथ ही सेवादार दलजीत कौर ने दावा किया था कि 11 साल पहले महंत परमजीत सिंह ने उनसे शादी की थी। इसलिए उनके निधन के बाद सारे अधिकारों पर खुद का हक जताया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें