मुरथल में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता में जीत के बाद मौजूद
रोहतक। दीनबंधु सर छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष एवं महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
एमडीयू की महिला टीम ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की व पुरुष टीम ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की। यह पहला मौका है, जब एमडीयू की दोनों लॉन टेनिस टीमों ने एक साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। एमडीयू के लॉन टेनिस कोच सरवन सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह सफलता मिली है।
उन्होंने बताया कि एमडीयू की दोनों टीमों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा व एमडीयू खेल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह खत्री ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।