फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा बंद होने से एमडीयू प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने की मांग

Sun, 19 Jun 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों को जानकारी देते एसएफआई सदस्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की एमडीयू इकाई ने विश्वविद्यालय में चल रही दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। एसएफआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को वीसी प्रो. बीके पूनिया से मुलाकात भी की।
विज्ञापन


इकाई के प्रधान अखिलेश ने कहा कि प्रदेश के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा 7 जून से बंद है। इसके चलते विद्यार्थियों को दाखिला फार्म भरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन जिलों के विद्यार्थी केवल विश्वविद्यालय में आकर ही आवेदन कर पा रहेे हैं। दाखिला फार्म भरने की अंतिम तिथि 21 जून नजदीक आने के चलते विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। रोजाना भारी भीड़ होने की वजह से सभी विद्यार्थी दाखिला फार्म जमा नहीं कर पाए हैं। इसलिए दाखिला तिथि बढ़ाई जाए। इसके बाद एसएफआई ने दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की मदद के लिए एमडीयू के गेट नंबर-1 पर हेल्प डेस्क भी लगाया। इस अवसर पर अखिलेश, प्रशांत, अर्जुन, पवन, प्रवीण, विक्रम, चांद, ललित, गीता, सपना, मोनिका और रितु मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें