फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला टेनिस प्रतियोगिता में एमडीयू ने उस्मानिया विवि को हराया

Tue, 20 Jan 2026 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34...एमडीयू, रोहतक में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता के दौरान ख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता में साेमवार को मेजबान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम ने उस्मानिया विश्वविद्यालय को 2-0 से पराजित किया। यह प्रतियोगिता एमडीयू के खेल परिसर में आयोजित की जा रही है जिसमें देशभर की विश्वविद्यालय टीमें भाग ले रही हैं।
सोमवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय को 2-0 से हराया। कोन्नेरू विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे कड़ा मुकाबला दिल्ली विश्वविद्यालय और जीजीटी विश्वविद्यालय बांसवाड़ा के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय ने संघर्षपूर्ण मैच में 2-1 से जीत दर्ज की। इस अवसर पर मनमोहन गोयल, डॉ. शकुंतला बेनीवाल, डॉ. तेजपाल, श्रवण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें