नगर निगम में दो महिला पार्षदों के हस्ताक्षर को लेकर उठा विवाद अब पटाक्षेप की ओर बढ़ गया है।
सूत्रों की माने तो शुक्रवार को इस मामले में एफएसएल रिपोर्ट आ गई है। जिसमें हस्ताक्षर नकली होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
सोमवार को अधिकृत तौर पर रिपोर्ट खुलने की उम्मीद है। कुछ पार्षदों ने एक महिला पार्षद और निगम में एक सीनियर पदाधिकारी की जगह उनके पति की ओर से हस्ताक्षर किए जाने का आरोप लगाया था।
हस्ताक्षर की जांच के लिए एफएसएल टीम को दस्तावेज भेजे गए थे। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को एफएसएल रिपोर्ट आ गई है। सोमवार को ही रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद है।