फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी का बिजली कनेक्शन कटा, आरोप प्रबंधन पर

Fri, 27 Nov 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
ओमेक्स सिटी प्रबंधन और फ्लैट मालिकों के बीच वादाखिलाफी और समस्याओं को लेकर शुरू हुआ विवाद आर-पार की लड़ाई में बदल गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बिजली निगम ने ओमेक्स सिटी का कनेक्शन काट दिया। इससे आक्रोशित फ्लैट मालिकों ने कनेक्शन कटवाने का आरोप प्रबंधन पर ही लगा दिया।

उनका कहना है कि बढ़ा हुआ बिल भरने से मना करने पर कनेक्शन काटा गया है। फ्लैट मालिक अब कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं, क्योंकि अधिकारियों के पास शिकायत करने से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

ध्यान रहे कि दिल्ली बाईपास स्थित ओमेक्स सिटी के बाशिंदों ने सोमवार को डीसी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था।

लोगों का आरोप था कि जब ओमेक्स सिटी का डीटीपी कार्यालय से लाइसेंस लिया गया और फ्लैट के रुपये लिए गए तो बिजली, पानी, सुरक्षा, मेंटीनेंस पांच साल तक कंपनी ने अपनी ओर से देने का वादा किया था।
विज्ञापन


लेकिन अब पैसे लिए जा रहे हैं। यही नहीं, बिजली का बिल तो बढ़ाकर बसूला जा रहा है, जिसे स्थानीय लोगों ने भरने से इन्कार कर दिया था।

एसडीएम दलबीर सिंह फौगाट और डीटीपी राजकीर्ति ने सिटी में निरीक्षण कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया था। लेकिन लोगों की समस्याएं कम होने के बजाए बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को निगम ने बिजली कनेक्शन क्या काटा, लोग बिजली सुविधा से भी हाथ धो बैठे। लोगों ने ओमेक्स सिटी प्रबंधन पर बिजली कटवाने का आरोप मढ़ा है। रेजीडेंस वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान अमित पूनिया, बलराज मलिक, अजय धनखड़, आशीष शर्मा और महासिंह सिवाच ने चेतावनी दी है कि अब वह कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें