फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमबीबीएस विद्यार्थियों से छीना पुस्तकालय, विवि ने बनाया परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में नकल के खेल मामले से विवि प्रशासन हड़बड़ाया हुआ है। यही वजह है कि एमबीबीएस विद्यार्थियों से उनका पुस्तकालय छीन लिया गया है। पुस्तकालय को परीक्षा केंद्र में तब्दील कर दिया गया है। इससे विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। व्यवस्था से आहत विद्यार्थी जल्दी ही कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन

विवि में कक्षा के बाद पढ़ाई के लिए पुस्तकालय सबसे महत्वपूर्ण जगह होती है। हर विवि व काॅलेज में पुस्तकालय को विशेष महत्व दिया जाता है। इसकी अलग से व्यवस्था रहती है। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में ऐसा नहीं है। यहां कोई पुस्तकालय नहीं है। पीजीआईएमएस का पुस्तकालय भी अब परीक्षा केंद्र में बदल दिया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए पढ़ने की जगह नहीं बची है। हालात ये हैं कि हर माह 15 से 20 दिन पुस्तकालय बंद रहता है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पढ़ने के लिए बाहर निजी पुस्तकालयों में अतिरिक्त रुपये खर्च करने के साथ आने-जाने का समय भी खर्च होता है।

विद्यार्थियों की मानें तो विवि में परीक्षा के लिए चार हॉल बनाए गए हैं। नकल के खेल के बाद से इनका प्रयोग नहीं किया जा रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसलिए पीजीआई के पुस्तकालय का प्रयोग परीक्षा केंद्र के रूप में किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में मेडिकल कोर्सों की परीक्षा साल भर चलती रहती है। परीक्षा के दिनों में छात्रों के लिए पुस्तकालय के द्वार बंद कर दिए जाते हैं। छात्रों को पुस्तकालय की फीस भरने के बाद भी सुविधा से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन



एसोसिएशन के सदस्यों ने किया विरोध
स्नातक छात्र इंटर्न एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि जब से विश्वविद्यालय में नकल के खेल का मामला सामने आया है, तब से संस्थान के पुस्तकालय को परीक्षा केंद्र में बदल दिया गया है। छात्रों की ओर से इसे लेकर कई बार मांग उठाई जा चुकी है। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संस्थान प्रशासन की ओर से छात्रों को कहा जा रहा है कि यह संस्थान की ओर से अतिरिक्त सुविधा थी। इसे जरूरत पड़ने पर वापस ले लिया गया है, जबकि छात्र पुस्तकालय के लिए फीस भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें