रोहतक। करतापुरा में गली में ऑटो खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने तलवार से ऑटो चालक व उसके भाई राजू मिस्त्री को तलवार से हमला करके घायल कर दिया। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजू के बयान पर आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
करतारपुरा निवासी राजू ने दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ियों का मिस्त्री है, जबकि उसका भाई गग्गू ऑटो चलाता है। शनिवार रात को हर रोज की तरह उसने गली में ऑटो खड़ा किया था।
तभी चचेरा भाई टोनी आया और उसके भाई के साथ गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर घर से तलवार लेकर आया और उसे व उसके भाई पर हमला कर दिया। सिर में तलवार लगने से गग्गू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर व छाती में चोटें मारी गईं। उसके पिता ने किसी तरह बीचबचाव कराया। टोनी धमकी देकर तलवार सहित फरार हो गया। उसके पिता ने दोनों भाइयों को अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजू के बयान पर आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।