फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अक्षत तृतीया पर बाजार में राैनक, उमड़े ग्राहक

Wed, 30 Apr 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर चांदी के गहने खरीदते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

वाहनों व गहनों समेत अन्य जरूरी सामान की एडवांस बुकिंग, ग्राहक आज लेंगे डिलीवरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अक्षय तृतीया पर्व पर मंगलवार को बाजार में सुबह से शाम तक रौनक बनी रही। खरीदारी के लिए दिनभर ग्राहकों की भीड़ बनी रही। बुधवार को शादी समारोह के चलते देर शाम तक ब्यूटी पार्लर, मेहंदी व अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। कपड़े, गहने, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी के लिए लोग उत्साहित नजर आए। वाहनों व गहनों समेत अन्य जरूरी सामान की एडवांस बुकिंग की गई। ग्राहक इनकी डिलीवरी अक्षय तृतीया के दिन बुधवार को लेंगे।
अक्षय तृतीया पर्व बुधवार को मनाया जा रहा है। इस दिन गृह प्रवेश, प्लाॅट, दुकान, मकान खरीदने, शादी व अन्य शुभ कार्य बिना किसी मुहूर्त के संभव है। ऐसे में शहर के किला रोड बाजार, डी पार्क, मॉडल टाउन, रेलवे रोड समेत विभिन्न बाजार में सोमवार सुबह से शाम तक ग्राहक खरीदारी में व्यस्त नजर आए। सोना, चांदी के आभूषण, कपड़े, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी व फूलों की दुकानों पर खासी रौनक देखने को मिली। व्यापारियों ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर अच्छी खरीदारी का अनुमान है। सोना व चांदी का भाव अधिक होने के चलते ग्राहक कम वजन के आभूषण खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित दुकानदार विपुल आहूजा ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले ग्राहक अधिक आ रहे हैं। सोना महंगा होने से जेब पर बोझ बढ़ा है।
रेलवे रोड स्थित कपड़ा व्यापारी मनोज ने बताया कि अक्षय तृतीय पर शादी समारोह काफी हैं। इसके चलते कपड़ा बाजार में रौनक है। ग्राहक अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।
पूजा का शुंभ मुहूर्त
इसके बाद दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक राहुकाल होने से पूजा व खरीदारी नहीं हो सकेगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ से रात 8 बजे तक पूजा व खरीदारी हो सकेगी।
दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी मनोज मिश्रा ने बताया कि अक्षत तृतीया पर पूजा व खरीदारी करने का शुंभ मुहूर्त सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक खरीदारी न करें। दोपहर डेढ़ बजे बाद से रात 8 बजे तक खरीदारी व पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। भगवान विष्णु व महालक्ष्मी की पूजा से अक्षय फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन

आज 200 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
अक्षय तृतीया पर जिले में करीब 200 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। इसके चलते शहर के बैंक्वेट हाॅल, धर्मशाला, पार्क व अन्य आयोजन स्थल सजाए व संवारे जा रहे हैं। शादियों के चलते घोड़ा बग्गी, बैंड वाले व अन्य लोगों को काम मिलेगा। यही नहीं, प्रशासन भी इस पर्व पर अलर्ट है। इसकी वजह बाल विवाह बताई जा रही है। एडीसी नरेंद्र कुमार ने सभी विभाग के अधिकारी, गांव के सरपंच, पार्षद व शहर के संगठनों से बाल विवाह रोकने में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें