रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) की छात्रा मान्या का चयन ग्रामीण विकास मंत्रालय की प्रतिष्ठित समर इंटर्नशिप के लिए हुआ है। मान्या वर्तमान में टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के चौथे सेमेस्टर की छात्रा हैं। यह इंटर्नशिप 1 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस इंटर्नशिप के लिए मान्या का चयन पोर्टफोलियो मूल्यांकन, शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू जैसी कई चरणों की कठिन प्रक्रिया के बाद हुआ है।
इंटर्नशिप में मान्या ओडिशा की प्रसिद्ध पिपली कारीगरी पर कार्य करेंगी। वह पारंपरिक हस्तशिल्प और आधुनिक डिजाइन के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में योगदान देंगी। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने ने विश्वास जताया कि मान्या अपनी प्रतिभा और समर्पण से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। संवाद