रोहतक। पुलिस ने कमला नगर के पास युवती के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से छीना गया पर्स भी बरामद हो गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को राम नगर कॉलेनी हाल कमला नगर निवासी प्रवीण ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि वह पीजीआई से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी। रास्ते में दुकान से दूध का पैकेट लेकर निकलते ही पीछे से स्कूटी पर सवार होकर आए युवक ने हाथ से पर्स छीना और भाग गया। पर्स में निजी कागजात, मोबाइल फोन व करीब 3-4 हजार रुपये थे। जांच करते हुए पुलिस ने भगवती चौक निवासी केशव को गिरफ्तार किया। इसके पास से छीना हुआ पर्स भी बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान और मामलों के खुलासे की भी उम्मीद है।