फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संचार उत्सव में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने जीती ओवरऑल ट्राफी

विज्ञापन
फोटो संख्या:78- हकेंवि में मीडिया महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मौजूद प्रो. पवन कुमार, पायल कंव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से आयोजित संचार उत्सव-2026 का सोमवार को समापन हुआ। इस मीडिया महोत्सव में विभिन्न विश्वविद्यालयों के 374 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

विवि में प्रेस विज्ञप्ति, पीस टू कैमरा, फोटोग्राफी, वाद-विवाद, लघु फिल्म, वीडियो, एंड मैड शो, रील मेकिंग, ओपन माइक और कविता पाठ सहित कुल नौ स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति और कविता पाठ में निमिषा और पीस टू कैमरा में संयुक्त रूप से अदिति व विशाल ने पहला स्थान हासिल किया। फोटोग्राफी में आशीष कुमार और वाद-विवाद में जतिन अव्वल रहे। लघु फिल्म में अख्तर की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

एड मैड शो में जाट कॉलेज रोहतक के रूपेश और जतिन विजयी हुए। रील मेकिंग में जेसी बोस यूनिवर्सिटी के सूर्यांश ने पहला स्थान प्राप्त किया। ओपन माइक में अनिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इवेंट में प्रतिभागिता करना भी विजयी होने के समान होता है।
उन्होंने शानदार आयोजन के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की सराहना की। विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता ने मीडिया महोत्सव के समापन पर विवि प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
प्रो. पवन कुमार, डीन ऑफ एकेडमिक्स ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान डीन प्रो. पायल कंवर चंदेल, कन्वीनर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. प्रशांत कुमार, डॉ. आलेख सच्चिदानंद नायक, डॉ. नीरज कर्ण सिंह, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुरेंद्र, श्रीप्रकाश व अन्य विभागों के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें