फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन की 216 रनों की पारी के साथ महाराष्ट्र ने पहली पारी में बनाए 415 रन

विज्ञापन
रोहतक के लाहली स्टेडियम में रणजी क्रिकेट मैच के दूसरे दिन महाराष्ट्र का खिलाड़ी असम के गेंदबाज ?
विज्ञापन
रोहतक। लाहली स्टेडियम में महाराष्ट्र व असम के बीच चल रहे रणजी मैच के दूसरे के दिन सात विकेट गिरे। दोपहर तक महाराष्ट्र के ओपनर पवन शाह का बल्ला चला। पवन के दोहरे शतकीय पारी के साथ महाराष्ट्र ने सभी विकेट खोकर 415 रन बनाए। दोपहर बाद असम ने बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर शाम को खेल समाप्त होने तक 81 रन बनाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाराष्ट्र के बल्लेबाजों ने 278 रन से आगे खेलना शुरू किया। पवन शाह ने दोपहर तक मैदान में जमे रहकर अपना दूसरा शतक लगाया। इसके बाद 16 रन ही खाते में और जोड़ पाए। इसके बाद वह आउट हो गए। इस विकेट के बाद चार विकेट भी जल्दी ही गिर गए और महाराष्ट्र की टीम 415 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
दोपहर बाद असम ने बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 81 रन जोड़े। शाम को खेल समाप्त होने तक शुभम मंडल 34 रन व रियान पराग 26 रन के स्कोर पर खेल रहे थे। महाराष्ट्र की ओर से गेंदबाज मुकेश चौधरी ने 12 ओवर में 38 रन देकर व मनोज इंगल ने छह ओवर में पांच रन देकर एक-एक विकेट झटके। अब दो दिन का खेल शेष है। महाराष्ट्र के पास 334 रनों की बढ़त है। असम के लिए पहले इस बढ़त का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत की ओर बढ़ना है। इसके लिए विकेट बचाकर रखते हुए बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें