फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंडर-23 महिला वनडे ट्रॉफी में मध्यप्रदेश ने हरियाणा को हराया

Fri, 21 Mar 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
:20सीटीके03-शैफाली वर्मा। स्रोत:सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंडर-23 महिला वनडे ट्रॉफी का वीरवार को हरियाणा व मध्यप्रदेश के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। मुकाबला आईसीओएन क्रिकेट अकादमी ग्राउंड जागीरोड गुवाहटी में खेला गया। रोहतक की बेटी व हरियाणा टीम की कप्तान शैफाली वर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में तीन मेडन फेंके व 29 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

वहीं, रोहतक की सोनिया मेहंदियां ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में दो मेडन डालकर 17 रन दिए। तनिषा ओहल्यान ने 24 रन बनाए। मध्यप्रदेश ने हरियाणा को तीन विकेट से हराया। इस मैच में हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हरियाणा की कप्तान शैफाली वर्मा दो रन बनाकर आठ रन के स्कोर पर आउट हो गई। हरियाणा की ओर से कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका व पूरी टीम 123 रन पर ऑलआउट हो गई।
हरियाणा की ओर से रोहतक की सोनिया मेहंदियां ने 15 रन व तनिषा ओहल्यान ने 24 रन बनाए। मध्यप्रदेश की ओर से वैष्णवी शर्मा ने पांच विकेट लिए। जवाब में मध्यप्रदेश ने 37.4 ओवर में 127 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीता। हरियाणा की ओर से रोहतक की बेटियों ने कसी हुई गेंदबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें