फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवदंपति को गांव में न घुसने देने का फरमान

Wed, 13 Nov 2013 11:26 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बलंभ में प्रेम विवाह रचाने वाले नवदंपति को ग्रामीण गांव में घुसने नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की शादी को समाज मान्यता नहीं देता।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस प्रशासन ने किसी भी अनहोनी की स्थिति को देखते हुए दोनों पर निगरानी बढ़ा दी है और इस बारे में सुरक्षा शाखा के कर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही ग्रामीण इस बारे में पंचायत बुलाएंगे। नवदंपति इस वक्त पुलिस सुरक्षा में प्रोटेक्शन हाउस में है।

गांव बलंभ निवासी संदीप और पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने शादी के बाद मंगलवार को रोहतक पहुंचकर अदालत में सुरक्षा की मांग की थी। हालांकि गांव के सरपंच का कहना है कि यह दोनों परिवारों का मामला है। अगर ग्रामीण एकत्रित होकर इस बारे में कोई निर्णय करेंगे तो वे स्वतंत्र हैं। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए कलानौर पुलिस ने भी गांव में सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन



पुलिस दोनों पक्षों पर नजर रखे हुए है। बुधवार दोपहर को कुछ ग्रामीणों ने एकत्रित होकर यह निर्णय लिया है कि नवदंपति को गांव में घुसने नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह से गांव का समाजिक ताना-बाना बिगड़ जाता है। नवदंपति का कहना है कि उन्हें भी अपने परिजनों से जान का खतरा है, इसलिए उन्होंने अदालत में सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें