फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के गोहाना अड्डे पर लूटपाट: दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला, बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूटा

Sat, 09 Sep 2023 03:08 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक विनोद खुराना का गोहाना अड्डे पर मेडिकल स्टोर है। बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने सिर पर सफेद कपड़ा बांधा हुआ था। साथ ही पिस्तौल टांग रखी थी। दूसरा हाथ में चाकू लिए हुए थे। आते ही युवकों ने विनोद खुराना से पैसे मांगे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में दिनदहाड़े दो हथियारबंद युवक गोहाना अड्डे पर सावन मेडिकल स्टोर संचालक पर चाकू से हमला करके 10 हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूट कर ले गए। जान बचाने के लिए स्टोर संचालक ने छत से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उनके पैर की हड्डी भी टूट गई। हमलावर बाइक पर फरार हो गए, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। आर्य नगर थाना पुलिस व सीआईए की टीम वारदात की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। 

विज्ञापन


चाकू से किया हाथ पर वार, जान बचाने के लिए छत से नीचे कूदा विनोद खुराना 
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक विनोद खुराना का गोहाना अड्डे पर मेडिकल स्टोर है। शनिवार को करीब साढ़े सवा 11 बजे वह मेडिकल स्टोर पर बैठा था। तभी बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने सिर पर सफेद कपड़ा बांधा हुआ था। साथ ही पिस्तौल टांग रखी थी। दूसरा हाथ में चाकू लिए हुए थे। आते ही युवकों ने विनोद खुराना से पैसे मांगे। जब तक मेडिकल स्टोर संचालक कुछ समझ पाता, तभी एक ने वार कर दिया। इससे विनोद की दायां हाथ की अंगुली जख्मी हो गई।

10 हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूटकर ले गए हथियारबंद युवक
युवकों ने पांच हजार उसकी जेब व पांच हजार गल्ले से नकदी निकाल ली। इसके बाद सीढि़यों के रास्ते छत ऊपर पहली मंजिल पर चढ़ गया। वहां से नीचे कूद गया। कूदने से उसके पैर की हड्डी टूट गई। हमलावर बाइक पर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने उसे लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना पाकर आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र, एएसआई राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। आसपास के एरिया में सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एक कैमरे में दोनों हमलावर दुकान से बाहर निकलते और वारदात के बाद पुराने गोहाना अड्डे की तरपु जाते दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द लुटेरों को काम कर लिया जाएगा। जांच में यह भी बात सामने आई है कि हमलावरों को मेडिकल स्टोर संचालक पहले से जानता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें