10 सुपवा में आयोजित कला प्रदर्शनी अभिव्यंजना में प्रदर्शित स्कल्पचर आर्ट, जिसमें ग्रामीण परिवेश
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में आयोजित कला प्रदर्शनी अभिव्यंजना में लोग देखने के साथ-साथ जुड़ भी रहे हैं। प्रदर्शनी में लोग तुरंत अपना पोर्ट्रेट भी बनवा रहे हैं और वर्कशॉप में हिस्सा लेकर सीख भी रहे हैं।
यूनिवर्सिटी परिसर में लगी प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं। प्रदर्शनी देखने आए लोगों के लिए आर्टिस्ट मौके पर ही स्केच तैयार कर रहे हैं। यहां कैलीग्राफी के जरिए हिंदी और अंग्रेजी में आकर्षक डिजाइन में नाम लिखवाए जा सकते हैं।
बुधवार को एफटीवी विभाग के विद्यार्थियों ने नाट्य गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं फैकल्टी ऑफ डिजाइन के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रदर्शनी में क्ले मॉडलिंग वर्कशॉप भी खास आकर्षण बनी हुई है। छात्राएं आगंतुकों को मिट्टी से विभिन्न आकृतियां और बर्तन बनाना सिखा रही हैं। इसमें बच्चे और युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
प्रदर्शनी में आए लोग अपने अनुभव साझा करने के लिए बनाए गए फीडबैक बोर्ड पर पर्चियों के जरिए अपनी राय भी दर्ज कर रहे हैं।
10 सुपवा में आयोजित कला प्रदर्शनी अभिव्यंजना में प्रदर्शित स्कल्पचर आर्ट, जिसमें ग्रामीण परिवेश