फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सेफ्टी किट 25 फुट ऊंचे पोल पर काम कर रहे लाइनमैन की गिरने से मौत

विज्ञापन
lineman death during work on pole
विज्ञापन
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी में शुक्रवार को मरम्मत कार्य में जुटे ठेके पर लगे लाइनमैन की गिरने से मौत हो गई। गद्दीखेड़ी निवासी 41 वर्षीय लाइनमैन सुनील बिना सेफ्टी किट के करीब 25 फुट ऊंचे पोल पर काम कर रहा था। वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार ने कर्मचारियों को सेफ्टी किट देने के नियम का पालन नहीं किया। सोमवार को सीएमडी से ठेका निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीओ द्वितीय जितेंद्र कुमार ने शिवाजी कॉलोनी में बिजली लाइन की मरम्मत के कार्य की वीरवार को घोषित की। इसके तहत पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई बंद की। मेंटेनेंस के तहत एलटी केबल के कंडक्टर बदलने का काम करना था। प्रत्यक्षदर्शी साथी कर्मी रमेश ने बताया कि सुनील पोल पर चढ़कर कंडक्टर बदल रहा था। कंडक्टर लगाकर जब वह केबल खींच रहा था, तब संतुलन बिगड़ने या इनवर्टर का करंट लगने से वह गिर गया। उसके सिर में चोट आई। इसके बाद ठेकेदार को सूचना देकर सुनील को पीजीआई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक्सईएन सिटी मेहताब सिंह का कहना है कि ठेकेदार को कई बार सेफ्टी किट इस्तेमाल के बारे में पत्र दिया जा चुका है मगर वह आदेशों का पालन नहीं करता है। सोमवार को एसडीओ से रिपोर्ट लेकर सीएमडी को ठेका निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
वहीं, एसई एसके बंसल का कहना है कि सेफ्टी किट इस्तेमाल नहीं करना काफी गंभीर मामला है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी ठेकेदार के सेफ्टी किट का इस्तेमाल नहीं करने की जानकारी मिलेगी तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

खाना पूर्ति करने के लिए सिर्फ कागजों में लेते हैं शपथ
सेफ्टी किट के इस्तेमाल को लेकर सीएमडी शत्रुजीत कपूर काफी गंभीर है। लेकिन अधीनस्थ सिर्फ कागजों में आदेशों का पालन कराकर कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। यही वजह है कि अभी तक रोहतक बिजली निगम के किसी भी अधिकारी ने सेफ्टी किट का इस्तेमाल नहीं करने के आरोप में किसी भी ठेका अथवा विभागीय कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। यही नहीं, प्रत्येक दो माह में लाइनमैन व ठेका कर्मियों को सेफ्टी किट इस्तेमाल करने की शपथ दिलाई जाती है। लेकिन हकीकत यह है कि यदि लाइनमैन सेफ्टी किट पहनकर काम करना तो उसे जिंदगी नहीं गंवानी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें