फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिमांशु भाऊ की तरह ख्याति की चाह ने बना दिया अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिमाचल प्रदेश के पूर्व कांग्रेसी विधायक बंबर ठाकुर पर होली के दिन जानलेवा हमला करने में शामिल रिटौली निवासी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रोहतक पुलिस भी जुट गई है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि एक आरोपी पर गांव कबूलपुर में दो युवकों को चाकू से घायल करने का मामला दर्ज है। आरोपी कबूलपुर में ही पढ़ता था और वहीं से पहलवानी भी की थीए मगर कुछ साल से हिमांशु उर्फ भाऊ का बदमाशी में नाम आने के बाद उसने भी एक नया गिरोह बनाने की ठानी थी। इसी के चलते उसने कुछ युवकों के साथ गैंग बनाया था। हालांकि इससे पहले उसका किसी बड़ी आपराधिक घटना में नाम नहीं आया था।
आरोपियों के जानकार लोगों ने बताया कि वह कक्षा 10 तक एक आरोपी का किसी से कोई विवाद नहीं था। 12वीं तक आते-आते उसकी कबूलपुर के दो युवकों से लड़ाई हो गई थी और उनको चाकू मारकर घायल कर दिया था। उसमें युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। हालांकि कुछ साल तक उसने पढ़ाई के साथ-साथ ही पहलवानी भी की थी और उसे लोग पहलवान के नाम से ही बुलाते थे।
विज्ञापन

कुछ समय पहले हिमांशु उर्फ भाऊ के नाम को बढ़ता देख उसने भी उसके जैसा ही गिरोह बनाना शुरू कर दिया। हिमाचल प्रदेश में पूर्व विधायक पर हुए हमले के बाद जैसे ही उसके नाम का खुलासा हुआ तो रोहतक समेत कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी रोहतक के गांव रिटौली के रहने वाला है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

रोहतक पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटीं
हर्ष और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए रोहतक की चार टीमें लग गई हैं। इसमें एसटीएफ, सीआईए और थाना पुलिस समेत चार टीमें दोनों की तलाश में छापा मार रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही कुछ सफलता मिल जाएगी। आरोपियों के पूर्व में अवैध असलहे के मामले में पकड़े गए एक अन्य आरोपी से भी तार जुड़े हैं। अधिकारियों की मानें तो उसी से अवैध हथियार की डिमांड को पूरा कराया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें