रोहतक। क्रिप्टो बाजार में निवेश का झांसा देकर साइबर ठग गिरोह ने आजाद नगर के युवक मोहित से 25 लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहित ने बताया कि जनवरी 2025 में उसकी सोशल मीडिया पर रिया अग्रवाल नाम की युवती से बात हुई। एक माह बाद रिया ने उसे क्रिप्टो बाजार के बारे में बताया। साथ ही पैसा निवेश करके अच्छा लाभ कमाने का लालच दिया। वह उसकी बातों में आ गया। इसके बाद रिया ने उसे लिंक भेजा, जिसके बाद उसकी आईडी बना दी गई। साथ वॉलेट बनाकर 50 हजार निवेश करने के लिए कहा। इसके बाद किसी न किसी बहाने से 25 लाख 75 हजार रुपये निवेश करवा लिया।