44 राधे-राधे पार्क में महिला पार्षद नीरा भटनागर तीन साल की पोती किराया व ध्वजा के साथ कस्सी चला
रोहतक। शहर के वार्ड नंबर छह के राधे-राधे पार्क का मानसरोवर पार्क की तर्ज पर सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम 61 लाख रुपये खर्च करेगा। शुक्रवार को वार्ड नंबर छह की महिला पार्षद नीरा भटनागर ने कार्य शुरू कराया। पार्क के अंदर फव्वारे लगेंगे। साथ ही, लाइट व म्यूजिक सिस्टम लगेगा। सुबह व शाम भजन सैर करने वाले लोगों को म्यूजिक सुनाई देगा।
जनसभा के लिए एक स्टेज बनाया हुआ है। कुछ झूले लगे हुए हैं। निगम की तरफ एक-एक करोड़ के विकास कार्य वार्ड में करवाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए पार्क की चहारदीवारी ऊंची कराई गई है।
दुर्गा भवन से आगे गवर्नमेंट स्कूल के मैदान के साथ में राधे-राधे पार्क है जहां आसपास की कॉलोनियों के लोग सैर के लिए आते हैं। पार्क में सुविधाओं की कमी के कारण लंबे समय से महसूस की जा रही थी। फुटपाथ तो बना हुआ है लेकिन मानसरोवर पार्क जैसे सुविधाएं पार्क में नहीं हैं।
तीन साल की ध्वजा व किराया ने दादी संग चलाई कस्सी
वार्ड नंबर छह की महिला पार्षद नीरा भटनागर ने पार्क के सुंदरीकरण का कार्य नारियल तोड़कर व कस्सी चलाकर किया। तीन साल की बच्ची ध्वजा व कियारा ने दादी के साथ कस्सी चलाकर काम शुरू करवाया। साथ में पूर्व पार्षद नरोतामल भटनागर, निगम के एसडीओ सत्यव्रत व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।