फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज से हल्की बारिश के आसार, 40 किमी प्रति घंटा चल सकती हैं हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में रविवार से अगले सात दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 17 मार्च को छोड़कर अन्य दिनों के लिए चेतावनी दी है। फिलहाल हल्के बादल व हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि, धूप भी बनी हुई है। सुबह के समय अब ठंड भी बरकरार है। जिले में आंधी, बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।
पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान 33 या 34 ही बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में किसी भी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 90 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


पिछले सात दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस):
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान
14 मार्च 33 18
13 मार्च 34 17.8
12 मार्च 34 18
11 मार्च 33 17.8
10 मार्च 33 18.8
9 मार्च 33 16.8
8 मार्च 33 17.6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें