फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम की हत्या में कोई निर्दोष फंसा है तो ग्रामीण सबूत पेश करें : एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। बनियानी में होली के दिन बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में विक्रम की हत्या के मामले में शनिवार को थाना प्रभारी सतपाल सिंह गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यदि किसी निर्दोष युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है तो ग्रामीण उसके पक्ष में सबूत प्रस्तुत करें ताकि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों को डरने की आवश्यकता नही है, यदि कोई किसी व्यक्ति को परेशान करता है तो पुलिस को सूचना दें। गांव में भाईचारा बनाए रखें।
पुलिस ने अक तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया है। मामले में कुल 28 लोगों के नाम शामिल हैं।
गांव के ही बलजीत ने थाना प्रभारी सतपाल सिंह से गुहार लगाई है कि उनके दोनों बेटे निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। सतपाल सिंह बोले-यदि उनके बेकसूर होने का कोई भी ठोस सबूत गांव वालों के पास है तो पेश करें। कानून हर तरीके से सम्भव मदद करेगा। गांव से पलायन करने, घर छोड़ने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। गांव का माहौल ठीक है। पुलिस प्रशासन अपना कार्य कर रहा है। इस अवसर पर सरपंच रामजीवन, रोहतास, अजमेर, सुबे सिंह, संदीप मेम्बर, कपिल सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर की थी हत्या
गांव बनियानी में होली के दिन बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में गांव निवासी विक्रम उर्फ कल्लू (27) पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया था। बीच-बचाव के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए विक्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें