फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लेफ्टिनेंट वरुण कौशिक ने पासिंग आउट सैन्य परेड पूरी की

विज्ञापन
26...दत्तौड़ निवासी वरुण कौशिक लेफ्टिनेंट बनने के बाद परिवार के साथ। स्रोत : परिवार
विज्ञापन
रोहतक। गांव दत्तौड़ निवासी वरुण कौशिक ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। डेढ़ वर्ष के प्रशिक्षण के बाद रविवार को उनकी पासिंग आउट परेड हुई।
विज्ञापन

वरुण कौशिक ने स्कूल के समय से ही सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य तय कर लिया था। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की। कई प्रतियोगी परीक्षाएं व चयन प्रक्रियाएं पूरी कीं। वरुण के पिता ललित कुमार व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। वे स्वयं भी सेना में जाने की इच्छा रखते थे लेकिन परिस्थितियों के कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया। आज वही सपना उनके बेटे वरुण कौशिक ने साकार कर दिखाया है। मां सुमन गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें