फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने घुटनेभर पानी में चल कर लिया जलभराव का जायजा

विज्ञापन
महावीर कॉलोनी में घर में भरे बारिश के पानी के बारे में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बतातीं ?
विज्ञापन
रोहतक। मानसून की पहली बारिश के बाद वीरवार को हुए जलभराव का जायजा लेने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा, कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गए। यहां लोगों से उन्होंने उनकी तकलीफ सुनीं और मौके पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता की क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में तो कभी शहर के ऐसे हालात नहीं हुए। कांग्रेस के कार्यकाल में जो सुविधाएं दी गई, वह भी दुरुस्त नहीं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सवा 12 बजे से पौने तीन बजे तक पूर्व सीएम हनुमान कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, रेलवे रोड, न्यू राजेंद्र कॉलोनी आदि एरिया में बारिश के बाद हुए जलभराव का जायजा लेने स्वयं पहुंचे। पूर्व सीएम घुटनेभर पानी में चलकर लोगों के बीच गए, उनकी हालत को जाना। इस दौरान लोगों ने पूर्व सीएम को अपनी पीड़ा सुनाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिनों से उनके घरों में पानी भरा है, लेकिन सरकार व प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। फर्नीचर व अन्य सामान भीगकर खराब हो गया है। कई जगह जलभराव की वजह से घर में करंट उतर आया है। गलियां व सड़कें पानी से लबालब होने की वजह से आवाजाही बाधित हो गई है। लेकिन सरकार व अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं हैं। पूर्व सीएम को देख भावुक हुए लोगों ने कहा उनके कार्यकाल में रोहतक के ऐसे हालत कभी नहीं हुए। पूर्व सीएम के साथ व्यापारी नेता हेमंत बख्शी, मोनू शर्मा, रविश ग्रेवाल, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पंकज सचदेवा, पुनित बतरा, चरणजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
बाक्स
1995 की बाढ़ जैसे हालात हैं : हुड्डा
पूर्व सीएम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मानसून की पहली बारिश में ही 1995 जैसे बाढ़ वाले हालात हो गए हैं। इसके बावजूद सरकार व प्रशासन सोए पड़े हैं। सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। ऐसा लगता है मानो हरियाणा में सरकार है ही नहीं। सीवरेज व जल निकासी की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए बनी अमृत योजना में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले का खामियाजा आज प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत पूरे प्रदेश में अमृत योजना के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ। इसके आरोप स्वयं भाजपा के नेताओं ने लगाए हैं। लेकिन, आज तक इसकी कोई जांच नहीं हुई। सरकार को अविलंब इसकी सीबीआई से जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार को युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा। आने वाले दिनों में ऐसी स्थिति दोबारा न हो उसके लिए तुरंत कारगर कदम उठाने होंगे। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द जल निकासी के स्थायी समाधान के लिए उपयुक्त इंतजाम किए जाएं और जिन लोगों को जलभराव की वजह से नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन की रस्म क्रिया पर पहुंचे पूर्व सीएम
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सतीश पंसारी (पूर्व चेयरमैन) की रस्म क्रिया में पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें