फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एलसीएलओ ने पंचायत मंत्री को समस्या से कराया अवगत

Thu, 25 Jun 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10-रोहतक के एमडीयू में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से मुलाकात करते एलसीएलओ प्रतिनि​धिमंडल। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। एलसीएलओ (लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अधिकारियों से बातचीत कर जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
एलसीएलओ कर्मचारी यूनियन हरियाणा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रोहित धानिया ने बताया कि यूनियन के बैनर तले कर्मचारी मुख्यमंत्री के गृह जिले कुरुक्षेत्र में 19 सितंबर से दिन-रात धरना दे रहे हैं। उनका आरोप है कि कई एलसीएलओ कर्मचारियों की नियुक्ति के समय उनका पदनाम बदल दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान सीपीएलओ पद के लिए परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन चयन के बाद करीब साढ़े तीन हजार अभ्यर्थियों को सीपीएलओ के रूप में नियुक्ति दी गई, जबकि शेष अभ्यर्थियों का पदनाम बदलकर अलग ऑफर लेटर जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

रोहित धानिया के अनुसार, क्रीड के तहत प्रदेश की 7,000 ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में नियुक्तियां की जानी थीं, जहां कर्मचारियों को फैमिली आईडी, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन सत्यापन सहित अन्य जनसेवा संबंधी कार्य करने थे। उनका कहना है कि कई सीपीएलओ कर्मचारियों को न तो मानदेय मिल रहा है और न ही उन्हें नियमित कार्य आवंटित किया गया है।
इस अवसर पर जिला प्रधान सचिन बैनीवाल, रीत नैन, कीर्ति, रीतू कुमारी और परवीन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें