फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मकान मालिक ने बाहर रखा सामान, चार लाख के जेवरात गायब

Wed, 30 Oct 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर-2 में मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद के चलते चार लाख के जेवरात गायब हो गए। किरायेदार दंपती ने मकान मालिक के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किरायेदार मनोज ने बताया कि उनका मकान मालिक जितेंद्र के साथ मकान खाली करने को लेकर विवाद चल रहा है। मकान मालिक ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दे रखी है। इस सिलसिले में 27 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी के साथ थाने गया था। उस समय घर पर 14 साल का बेटा था। उसके साथ मारपीट की गई। वह जान बचाकर भागकर थाने आ गया। उसने बताया कि मकान मालिक ने सारा सामान बाहर निकाल दिया है। वह पत्नी के साथ अगले दिन गया तो दो तोले सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठी, तीन तोले का हार, झुमके, मांग टीका, तीन तोले सोने के कड़े, बच्चों की पायल व एक लाख रुपये गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें