फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डिवाइडर से टकराकर गड्ढों में उतरी बस, दो यात्री घायल

Wed, 30 Oct 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
गोहाना रोड पर गड्ढे में उतरी बस। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। मकड़ौली मोड़ के नजदीक कार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हुई कार डिवाइडर से टकराकर सड़क से नीचे गड्ढों में उतर गई। दो सवारी घायल हो गईं, हालांकि ज्यादा चोट नहीं आई। सदर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोनीपत डिपो की बस मंगलवार शाम को रोहतक से गोहाना जा रही थी। जब वह मकड़ौली टोल से आगे मकड़ौली मोड़ के पास पहुंची तो अचानक कार ओवरटेक करने लगी। तेज स्पीड के चलते कार से टक्कर की स्थिति बन गई। चालक ने कार को बचाने के चक्कर में संतुलन खो दिया। इससे बस डिवाइडर से टकरा कर सड़क किनारे गड्ढों में उतर गई। यात्री राकेश ने बताया कि आगे सीट पर बैठी दो सवारी घायल हो गईं। उनको तत्काल अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें