फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से बढ़ी परेशानी

Mon, 19 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से चिकित्सा सेवा प्रभावित हो रही है। इसको लेकर पीएमओ ने सीएमओ से चिकित्सकों की मांग की है। प्रसूति विभाग के लिए दो चिकित्सकों की मांग की गई है।
सरकारी अस्पताल में न तो फिजिशियन हैं और न ही चर्म व बाल रोग विशेषज्ञ। ऐसे में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

अस्पताल की पीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग की है। इनमें फिजिशियन, मनोरोग, स्त्री रोग, बाल रोग, चर्म रोग विशेषज्ञ और महिला चिकित्सा अधिकारी के पद शामिल हैं। ये विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने प्रसूति विभाग के लिए दो महिला चिकित्सकों की मांग की गई है, ताकि हफ्ते के सभी दिन 24 घंटे महिलाओं को प्रसूति की सेवा मिल सके। अस्पताल प्रबंधन को उम्मीद है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की यह मांग जल्द पूरी की जाएगी।
यहां सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। अस्पताल में फिजिशियन कई महीनों से नहीं हैं। एक समय में यहां दो फिजिशियन थे, वे काफी समय पहले यहां से नौकरी छोड़ चुके हैं।
बाल रोग विभाग में भी अभी कोई स्थायी विशेषज्ञ नहीं है। स्त्री रोग विभाग में भी जरूरत के अनुसार डॉक्टरों की कमी है जबकि चर्म रोग विभाग में तो यहां कभी डॉक्टर मिला ही नहीं।
विज्ञापन



इन चिकित्सकों की भेजी गई है मांग

विशेषज्ञ


डॉक्टरों की संख्या

फिजिशियन

2

मनोरोग


1

स्त्री रोग विशेषज्ञ

2

बाल रोग विशेषज्ञ

2

चर्म रोग विशेषज्ञ

1

महिला चिकित्सा अधिकारी
2

कुल


10

वर्जन

सरकारी अस्पताल में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। महिला रोग विशेषज्ञ के अलावा अन्य चिकित्सकों की जरूरत है। उम्मीद है कि जल्द ही यहां पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। -डॉ. मंजू कादियान, पीएमओ, सिविल अस्पताल, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें