फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के जिला अध्यक्ष का चुनाव 28 को, कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी पर्यवेक्षक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के नए जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र के सांसद एवं पूर्व मंत्री नायब सैनी को पर्यवेक्षक बनाया गया है, जो पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों से रायशुमारी कर पूरी रिपोर्ट लेंगे। सैनी कब मीटिंग लेने रोहतक आ रहे हैं, यह तय नहीं है। हालांकि चुनाव 28 फरवरी तक होना तय है।
विज्ञापन

भाजपा में संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। पिछले सप्ताह पार्टी की तरफ से महम, गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक और कलानौर हलके के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। इसमें महम हलके में हरेंद्र कटारिया को बहुअकबरपुर और लाखनमाजरा मंडल का अध्यक्ष नवीन कुमार को बनाया गया है। गढ़ी सांपला-किलोई हलके में रवि हुड्डा को किलोई, सतीश ठेकेदार को जसिया, सोनू दलाल को सांघी व अभिनंदन को सांपला, रोहतक में जयभगवान जांगड़ा को महाराजा अग्रसेन, अशोक सहगल को डॉ. मंगलसेन व राजीव भांखर को सूरसेन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
वहीं, कलानौर हलके में सुरेश सैनी को गोकर्ण, गुलशन दुआ को कलानौर और संदीप बुधवार को सुनारिया मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था। अब जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके लिए सभी 22 जिलों के लिए पार्टी प्रदेश कार्यालय की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसमें रोहतक जिले के अध्यक्ष के लिए पूर्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी रहे नायब सैनी को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

ज्यादातर समय गैर जाट के हाथ में रही भाजपा की कमान
भाजपा जिला अध्यक्ष का पहले दो साल के लिए चुनाव होता था, बाद में कार्यकाल तीन साल कर दिया गया। 1980 से अब तक भाजपा की कमान ज्यादातर समय जिले में गैर जाट नेताओं के हाथों में रही है। अब तीन साल से ज्यादा समय से अजय बंसल जिला अध्यक्ष हैं। उनसे पहले रमेश भाटिया, सुरेंद्र बंसल, कवल सिंह सैनी, मनीष ग्रोवर, प्रदीप जैन व लाला हुकुमचंद गोयल जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि 1997 में सुभाष खोखर ने जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन किया था, लेकिन उस समय चुनाव ही रद्द हो गया था। बाद में प्रदीप जैन जिला अध्यक्ष बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें