फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद मंदिरों में मचा शोर, जब आए माखन चोर

Sun, 06 Sep 2015 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
घड़ी में जैसे ही 12 बजे, नंद मंदिरों में नटखट माखन चोर का शोर मच गया।
विज्ञापन


शनिवार को जन्माष्टमी पर्व के दिन शहर के सभी मंदिरों में अलौकिक नजारा नजर आया।

सभी तरफ नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से परिसर गूंजने लगे।

मंदिरों में भोग के समय चरणामृत और प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। कान्हा भक्तों की भीड़ इतनी थी कि मंदिरों के अंदर और बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
   जन्माष्टमी पर्व की शाम होते ही मंदिरों और सड़कों पर बनी झांकियों को देखने के लिए लोग अपने घरों से निकले। रात होते-होते मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


भिवानी स्टैंड स्थित दुर्गा भवन मंदिर में सैकड़ाें भक्तों को देखते हुए ट्रैफिक रूट बदला गया। कच्चा बेरी रोड से लेकर झज्जर रोड वाले चौक तक वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। वहीं झंग कालोनी स्थित नंद मंदिर, बजरंग भवन, शिवाजी कालोनी स्थित शिव मंदिर, मॉडल टाउन स्थित गुफा मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्घालु कान्हा के दर्शन करने के लिए पहुंचे।
स्कूलों में मनी जन्माष्टमी
अमृत कालोनी स्थित वी केयर प्ले स्कूल ने जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। सभी नन्हे-मुन्नें कान्हा और राधा की वेशभूषा डालकर आए। स्कूल के निदेशक प्रदीप बधवार और राहुल राणा ने बच्चों को कान्हा जन्म का महत्व बताया। मॉडल टाउन के यूरो किड्स में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने बाल कृष्ण को जी भरकर झूला भी झूलाया।सेक्टर-1 स्थित कुंज बिहारी मंदिर में फूल बंगला आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें मनमोहक झांकियों ने भक्तों का दिल जीता। इस दौरान मुख्यातिथि विधायक मनीष ग्रोवर ने भगवान कृष्ण के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान धर्म चंद, प्रेम चंद, राजू, अजय, सुभाषा चावला, सुनील, पीयूष, राजीव, सतीश मग्गू, डॉ. खोसला, श्याम परुथी, संजय खुराना, रमेश हरजाई, अशोक भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुनारियां कला स्थित विद्या सागर हाईस्कूल में भी बच्चों ने मनमोहक झांकियां पेश की। इसमें पार्षद लक्ष्मी ने रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर ईश्वर दत्त, राजेंद्र, संजीव, मनोज, प्रेम, चांद सिंह, राकेश, अजीत, नरेश, तारावती, संगीता, सुनील, अन्नू, गीता, अंकिता, चारू, आरती, निधि, विभा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें