25सीटीके66....सनराइज प्ले स्कूल में मनाई गई जन्माष्टमी | स्रोत:स्कूल
रोहतक। अमृत कॉलोनी स्थित सनराइज प्ले स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण, सुदामा, बलराम, राधा रानी की झांकियां निकालकर सभी का मन मोहा।
स्कूल संचालक कविता शर्मा ने अभिभावकों व नगर वासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृष्ण भगवान हम सबके आराध्य हैं। हम सभी को उनके दिखाए न्याय, सत्य व प्रेम के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को जीवन में एक बार भागवत गीता जरूर पढ़नी चाहिए। इससे जीवन तमाम प्रकार की विरक्तियों, बुराइयों से दूर कर सरल और अर्थ संगत होगा।