फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर पर घर बैठे जानिए मतगणना के हर राउंड का हाल

Tue, 29 Apr 2014 02:26 AM IST
रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना सांसद चुनने के लिए जनता जनार्दन के फैसले की जानकारी मतगणना के दिन 16 मई को इस बार कंप्यूटर पर हर क्लिक पर मिलती रहेगी। हर राउंड के पूरा होने के बाद रिजल्ट को इलेक्शन कमीशन ऑफ हरियाणा की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। ऐसे में आम आदमी हो या नेता, कंप्यूटर पर बैठकर अपने घर पर पल-पल की जानकारी ले सकेगा। राउंड वार आते रिजल्ट के ऊपर-नीचे होने से सियासी पारा चढ़ने उतरने के साथ-साथ धड़क न भी तेज होती रहेगी।
विज्ञापन



16 मई को मतगणना होनी है। इलेक्शन कमीशन ऑफ हरियाणा की वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक दिया गया है, जिसके खोलने पर यह जानकारी मिलेगी। प्रदेश में 10 अप्रैल को मतदाताओं ने रोहतक लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद कर दिया था।

 पिछले लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले मौजूदा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा स्वास्थ्य ठीक न होने से चुनाव प्रचार में नहीं आ सके थे। ऐसे में कमान मुख्यमंत्री ने खुद संभाली। उनका खुद का गृह क्षेत्र होने से न केवल उनकी प्रतिष्ठा दाव पर है, बल्कि इस सीट पर देशभर की नजर भी है।
विज्ञापन


यहां उनके सामने भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ हैं और उन्होंने भी मोदी लहर का पूरा फायदा लेने की कोशिश की है। इनेलो के शमशेर खरकड़ा व आप के नवीन जयहिंद ने भी चुनाव को रोचक बनाया।


मतगणना 16 मई को सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो तस्वीर दोपहर एक बजे तक लगभग साफ हो जाएगी। ईवीएम विधानसभा वाइज रखी गई हैं और उसी के अनुसार मतगणना होगी। हर राउंड का आंकड़ा इकट्ठा किया जाएगा। पोस्टल बैलेट की मतगणना का काम उपायुक्त के कोर्ट रूम में होगा। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए एक टेबल की व्यवस्था होगी।

रोहतक में 6 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना। महम विधानसभा क्षेत्र की मतगणना महारानी किशोरी कन्या महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में होगी। गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र की मतगणना छोटूराम बहुतकनीकी के वर्कशॉप की पहली मंजिल पर, रोहतक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एंग्लो के हॉल में, कलानौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना छोटूराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के द्वितीय ब्लॉक में, बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना छोटूराम बहुतकनीकी के बैडमिंटन हॉल में और बेरी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना छोटूराम बहुतकनीकी की व्यायामशाला में होगी।

संसदीय क्षेत्र में आने वाले झज्जर जिले के विधानसभा क्षेत्र बादली, झज्जर व कोसली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए झज्जर में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। वहां बादली व झज्जर विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना झज्जर-बहादुरगढ़ रोड स्थित राजकीय बहुतकनीकी के शैक्षणिक परिसर और कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना झज्जर के राजकीय नेहरू महाविद्यालय में होगी।

महम विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 19 टेबल पर। गढ़ी-सांपला-किलोई, रोहतक, कलानौर, बहादुरगढ़ और बेरी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 15-15, बादली व कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना13-13 टेबल पर होगी। झज्जर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना15  टेबलों पर होगी।


जाट कॉलेज में रखी ईवीएम तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में हैं। इसके लिए बीएसएफ, इंडियन रिजर्व बटालियन व हरियाणा पुलिस लगाई हुई है। स्ट्रांग रूम के सबसे नजदीक बीएसएफ का घेरा है। दूसरा घेरा आईआरबी और तीसरा हरियाणा पुलिस का है। बीएसएफ के 92, आईआरबी के 50 और 40 से ज्यादा हरियाणा पुलिस के जवान सुरक्षा में लगे हैं। इसके अलावा एक डीएसपी लगातार वहां निगरानी कर रहा है तो हर दिन सुबह व शाम आरओ या ईआरओ स्ट्रांग रूम की जांच करते हुए वहां लोग बुक में स्थिति भी लिख रहे हैं।
विज्ञापन


रिजल्ट की जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। इससे सभी को रिजल्ट जानने में आसानी होगी। मतगणना के लिए तैयारियां की जा रही है।
डॉ अमित अग्रवाल, जिला उपायुक्त, रोहतक।

यह भी जानिए:
15,41,774 है संसदीय क्षेत्र में मतदाता।
10,43,978 ने किया है मतदान।
67.71 रहा था मतदान प्रतिशत।
69.49 रहा पुरुष मतदान प्रतिशत।
65.65 रहा महिला मतदान प्रतिशत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें