फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणवी कविता गायन में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Sat, 21 Sep 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20सीटीके04- पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में विजेता को सम्मानित करते एसडीएम आशीष कुमार, प्राचार्य
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा कॉलेज में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशीष कुमार एसडीएम रहे।
विज्ञापन

हिंदी काव्य प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं अंग्रेजी कविता में भूमिका और संस्कृत श्लोक उच्चारण में बॉबी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में यतिका ने प्रथम तथा हिंदी वाद-विवाद में कुमकुम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी कविता गायन में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व मेहंदी प्रतियोगिता में कोमल, कोलाज में सविता, कार्टून में कोमल, पेंटिंग में अंकिता फोगाट, क्ले मॉडलिंग में पुष्कर, फोटोग्राफी में वृंदा आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. अनिल खटकड़, डॉ. अनिल ग्रोवर, डॉ. सुरेंद्र सांगवान ,डॉ. प्रदीप मलिक, डॉ. मीनाक्षी सांगवान स्मिथ सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।
साहित्यिक कार्यक्रम के निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुरेंद्र सांगवान, डॉ. अनिल खटकड़ डॉ. अनीता सिंह,डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. अंकिता शर्मा, डॉ. ईशा कपूर,डॉ. निर्मला ने निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. मनीषा हुड्डा ने किया। प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा व कॉलेज काउंसिल के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। एसडीएम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से व्यक्तित्व का विकास होता है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें