फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजनीतिक दलों की मौजूदगी में प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम विधानसभा क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की प्रथम रेंडमाइजेशन शुक्रवार को किया गया। महम विधानसभा में 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने पर इस विधानसभा में बैलेट यूनिट की दो गुना यूनिट की आवश्यकता होने की वजह से बैलेट यूनिट की 260 अतिरिक्त यूनिटें अलॉट की गई। इस दौरान स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार, महम-60 विधानसभा के सामान्य पर्यवेक्षक जाफर मलिक, रिटर्निंग अधिकारी दलबीर फोगाट और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजय कुमार ने बताया कि जिला की महम-60 विधानसभा में 19 चुनाव प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके चलते विधानसभा में 260 बैलेट यूनिट की अतिरिक्त यूनिटें अलॉट की गई हैं। एक बैलेट यूनिट में केवल 16 चुनाव प्रत्याशियों के नाम व चुनाव चिह्न दर्ज करने का प्रावधान है, इसमें नोटा भी शामिल है। इस प्रकार एक बैलेट यूनिट में नोटा के अलावा केवल 15 चुनाव प्रत्याशियों के नाम व चुनाव चिह्न दर्ज किए जा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें