फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टर की सीख्ा, बिहार, झारखंड से बहू नहीं लाएंगे, हरियाणा में बेटियां बढ़ाएंगे

Tue, 16 Feb 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नवनिर्वाचित सरपंचों को सीख देते-देते सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंच पर अपने मंत्री ओपी धनखड़ को ही नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्री ओपी धनखड़ ने एक बार बयान दिया था कि हरियाणा में बेटियां कम हो रही हैं, अब बहू बिहार और झारखंड से लाएंगे। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन

 सीएम ने कहा कि हम बिहार, झारखंड से बहू नहीं लाएंगे, बल्कि हरियाणा में बेटियों को बढ़ाया जाएगा। अब प्रदेश में बेटियां बढ़ाने और भ्रूण हत्या रोकने में सरपंच भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने बेटियों को बढ़ाने और उन्हें पढ़ाने का संदेश दिया।
हर गांव की होगी अपनी वेबसाइट, सीएम सीधे करेंगे सरपंचों को ई-मेलनई शर्तों के साथ पढ़ी-लिखी पंचायत चुनी गई तो सरकार भी उनका पूरा फायदा उठाना चाहती है। यही कारण है कि अब हर गांव की अलग वेबसाइट बनाई जाएगी, जिन पर सभी विकास कार्यों समेत अन्य ब्योरा भी होगा। वहीं, सभी गांवों के नाम से ई-मेल आईडी होगी, जिन पर सीएम सीधे ई-मेल करेंगे। 
विज्ञापन

किसी भी सरपंच को पत्र नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उनको ई-मेल से सभी जानकारियां मिलेंगी। सीएम, पंचायत मंत्री, पंचायत विभाग के कार्यालयों में वह ई-मेल आईडी दर्ज होगी। यही नहीं, सरपंचों को अप्रैल में पांच साल का प्लान भी कंप्यूटर के सहारे ही शासन को भेजना होगा।
विकास एवं पंचायत विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू ने बताया कि सरपंचों को अब ट्रेनिंग दी जाएगी, जिनमें सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। उनको कंप्यूटर की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे वे अपने गांव की वेबसाइट पर सबकुछ देख सकें और अपना ई-मेल खुद चला सकें।
 सरपंच अपने ई-मेल के सहारे सीधे सीएम, मंत्री, पंचायत विभाग या अन्य किसी अधिकारी से जुड़ सकेंगे। इससे उनको दौड़ भी नहीं लगानी पड़ेगी और उनका काम भी हो जाएगा। इस तरह पंचायतों को पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें