फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार छीनने के आरोप में खरावड़ का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली की गैस कंपनी के कर्मचारी की सनसिटी के नजदीक कार छीनने के मामले में सीआईए प्रथम ने खरावड़ गांव के युवक अंकित को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से कार भी बरामद हो गई। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम प्रभारी अनेश कुमार ने बताया कि सोनीपत जिले के गांव सिरसाढ़ निवासी बिजेंद्र ने सिटी थाने में शिकायत दी थी कि वह दिल्ली की गैस कंपनी में नौकरी करता है। 31 दिसंबर की रात साढ़े 9 बजे अपनी ससुराल पाड़ा मोहल्ले से दिल्ली जा रहा था। रात करीब 10 बजे जब लाढ़ोत रोड पर सनसिटी रेलवे फाटक के पास पहुंचा, वहां रेलवे फाटक बंद मिली। उसने गाड़ी रोक दी। फाटक खुलने के बाद जब वह गाड़ी चलाने लगा, तभी तीन युवक उसके पास आए और लिफ्ट मांगने लगे। उसने मना कर दिया। तभी एक युवक ने पिस्तौल निकाली और उसकी कनपटी पर अड़ा दी। इसके बाद उसे नीचे उतारकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी में मोबाइल फोन, 11 हजार की नकदी व अन्य सामान भी था। सिटी थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया। एसपी ने केस की जांच सीआईए प्रथम को सौंपी। सीआईए ने कार्रवाई करते हुए खरावड़ गांव के युवक अंकित को काबू किया। उसके पास देसी पिस्तौल भी मिला। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 31 दिसंबर की रात को कार भी छीनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें