फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खरावड़ स्कूल का भवन अधूरा, हॉल में पढ़ रहीं बेटियां

Wed, 30 Apr 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29सीटीके39-खरावड़ स्कूल में लगाई पार्टिशन में पढ़ाई करते विद्यार्थी। स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
रोहतक। खरावड़ स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को कक्षाओं के अभाव में बरामदे में बैठकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। शिक्षा विभाग की ओर से बजट की कमी का हवाला देकर अधूरे भवन में ही स्कूल शुरू करने से छात्राओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक कैप्टन जगबीर मलिक ने शिक्षा विभाग से निर्माण जल्द पूरा कर स्कूल में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की अपील की है। सरपंच प्रतिनिधि दीपक मलिक ने स्कूल में कमरों की कमी को लेकर शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है।
वर्ष 2017 में स्कूल की पुरानी इमारत को जर्जर घोषित कर दिया गया था। इसके बाद लड़कियों को लड़कों के स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया था। वर्ष 2022 में स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ और 2024 में केवल 12 कमरे ही बन पाए। इनमें से एक कमरा प्रिंसिपल, एक स्टाफ रूम और एक खेलकूद के सामान के लिए आवंटित कर दिया गया। संवाद

29सीटीके39-खरावड़ स्कूल में लगाई पार्टिशन में पढ़ाई करते विद्यार्थी। स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें