फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9:17 बजे चौथ के चांद का दीदार

Sat, 31 Oct 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ पर्व पर शहर की हर गली में रौनक दिखाई दी। नवविवाहित जोड़ों का उत्साह तो देखते ही बनता था। दोपहर को कॉलोनियों में कहानी सुनने के लिए 16 श्रृंगार किए महिलाओं का झुंड दिखाई दिए। रात आठ बजे से ही निगाहें आसमां की ओर टिक गईं, लेकिन बादलों ने लंबा इंतजार करवाया।
विज्ञापन


 हालांकि रात 9:17 बजे चांद का दीदार हो गया। इसी के साथ ही शहर की हर छत पर चांद को अर्घ देने और सुहाग की पूजा करने का दौर चल पड़ा। नवविवाहित जोड़ों ने सुखी जीवन की कामना के लिए साथ में व्रत रखा। फिर, चौथ का चांद देखकर अखंड सुहाग की कामना की। इस पर्व को खास बनाने के लिए पति भी पीछे नहीं रहे। किसी ने होटल में कैंडल लाइट डिनर दिया तो किसी ने गिफ्ट।

ओमेक्स सिटी में स्मृति ने जीता सुंदर महिला का खिताब
ओमेक्स सिटी में शुक्रवार को करवाचौथ पर्व पर ‘सबसे सुंदर कौन’ प्रतियोगिता हुई। स्मृति ने यह खिताब जीता। मंजू बूरा ने बताया कि इस दौरान तंबोला गेम खेला गया, जिसमें निशा ने प्रथम और बलजिंद्र दलाल ने दूसरा पुरस्कार जीता। इस अवसर पर बबली नरवाल, भावना, इंदू, नीरु, कविता, कंचन और नितिन खेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें