30जेएनडी22: जय मां बनभौरी जैन स्थानक महिला मंडल पदाधिकारी। स्रोत पदाधिकारी
जींद। देवभूमि बनभौरी में मां बनभौरी जैन स्थानक का निर्माण होगा। यहां पर मां बनभौरी जैन स्थानक कार्यकारिणी, युवक मंडल के गठन के बाद महिला मंडल बनाते हुए बहु, सास मंडल का गठन किया गया है।
बहु मंडल की प्रधान कमलेश देवी, महामंत्री रीना देवी, सास मंडल की प्रधान कृष्णा देवी, महामंत्री किताबो देवी को चुना गया। हर महीने की 4 तारीख को बहु मंडल, 25 तारीख को सास मंडल मां बनभौरी जैन स्थानक में भजन-कीर्तन करेंगी। मां बनभौरी जैन स्थानक कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए धारी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि नशा, सामाजिक बुराइयों से लोग दूर रहें इसको लेकर प्रेरित करेंगे।