फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा और मंत्री कृष्णमूर्ति के गांव में कमला ने खिलाया कमल

Fri, 29 Jan 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद् के जिस वार्ड में कांग्रेस के बड़े दिग्गजों के गांव हैं, वहां भाजपा का परचम लहराया है। वार्ड में पूर्व सीएम, पूर्व मंत्री और विधायक सभी के गांव पड़ते हैं, इसके बाद भी भाजपा की प्रत्याशी ने तीन हजार से भी ज्यादा वोटों से भगवा झंडा फहराया है।
विज्ञापन


जिला परिषद के वार्ड-4 में सांघी, खिड़वाली, कटवाड़ा, जिंदरान, घुसकानी, चमारिया, ब्राह्मणवास, सिसरौली, सुंदरपुर और टिटौली गांव पड़ते हैं। इनमें भाजपा के किसी बड़े नेता का गांव नहीं है, लेकिन कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गांव सांघी, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा और विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का गांव खिड़वाली है।

वार्ड-4 से मैदान में उतरी टिटौली की कमला देवी भी भाजपा समर्थित हैं। वह खुलकर अपने लिए भाजपा के नाम पर वोट मांग रही थीं और वोटरों ने उनको जीत की राह तक पहुंचाया भी। कमला देवी को 12971 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रही पिंकी को 9273 वोट मिले।
विज्ञापन


इस तरह कमला देवी ने 3698 वोटों से जीत दर्ज की। कमला देवी कहती हैं कि उनके लिए वोटों का हार-जीत का अंतर मायने नहीं रखता है। लेकिन जिस वार्ड में कांग्रेस के दिग्गजों के गांव हैं, उस वार्ड से भाजपा समर्थित होकर चुनाव लड़ना और वहां से जीत दर्ज करना मायने रखता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें