10jjrp22- कालियावास गांव में खेतों में भरा पानी। स्रोत : ग्रामीण
साल्हावास। गांव कालियावास में रविवार शाम समसपुर, चरखी दादरी जिले की तरफ से अचानक पानी आने से ग्रामीणों और किसानों की परेशानी बढ़ गई। गांव का जोहड़ भी ओवरफ्लो हो गया। करीब 700 एकड़ में जलभराव होने से बाजरे और कपास की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। किसानों ने स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग की है।
पंचायती जमीन पर बनी अस्थायी वाल्मीकि बस्ती के कुछ घरों के आंगन नीचे होने से वहां करीब दो से तीन फीट पानी भर गया। ग्रामीण दिनेश, सुनीता, कविता, राजेश और समाजसेवी जयप्रकाश सहरावत ने बताया कि भागवी से समसपुर होते हुए बधवाना जाने वाली बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में प्रशासन की अनुमति के बाद अतिरिक्त पानी डाला जा रहा है। ग्राम पंचायत पानी निकासी के लगातार प्रयास कर रही है।
पंचायत छह दिन से ओवरफ्लो जोहड़ का पानी निकालने के लिए मोटर चला रही है। सेहलंगा-झामरी अंडरपास लाइन पर भी दो मोटर लगाकर पानी निकाला जा रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि हर मानसून चरखी दादरी का पानी निकालने के बाद कालियावास में जलभराव की समस्या क्यों पैदा होती है। उनका कहना है कि चरखी दादरी प्रशासन को पानी निकासी के साथ आसपास के गांवों में जलभराव का समाधान भी करवाना चाहिए।
वर्जन
कालियावास में जलभराव समसपुर चरखी दादरी की तरफ से आए पानी की वजह से हुआ है। दो मोटर लगाकर पानी निकासी करवाई जा रही है। जल्द ही पानी निकासी हो जाएगी।
जितेंद्र, सरपंच, कालियावास
10jjrp22- कालियावास गांव में खेतों में भरा पानी। स्रोत : ग्रामीण
10jjrp22- कालियावास गांव में खेतों में भरा पानी। स्रोत : ग्रामीण