फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अनाज और सब्जी मंडी में अब रोज होगी सफाई, 38 लाख का टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अनाज मंडी और सब्जी मंडी में लंबे समय से बनी रहने वाली गंदगी की समस्या से अब लोगों और आढ़तियों को राहत मिलने की उम्मीद है। मार्केट कमेटी बहादुरगढ़ ने मंडी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वर्ष 2026-27 के लिए करीब 38 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। इसके तहत मार्केट कमेटी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली विभिन्न संपत्तियों की प्रतिदिन साफ-सफाई और झाड़ू लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

टेंडर के अनुसार मंडी परिसर में प्रतिदिन जमा होने वाले कूड़े, गंदगी, मिट्टी और धूल का भी नियमित रूप से उठान किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को अपने स्तर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अथवा डंपर की व्यवस्था करनी होगी। एकत्रित कचरे और गंदगी को मंडी क्षेत्र से बाहर निर्धारित स्थान पर ले जाकर डालने की जिम्मेदारी भी संबंधित एजेंसी की होगी।
मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान, आढ़ती और ग्राहक पहुंचते हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर कूड़ा जमा होने और मिट्टी-धूल के कारण वातावरण भी प्रभावित होता है। अब नए टेंडर के तहत नियमित सफाई होने से मंडी परिसर को साफ-सुथरा रखने की योजना है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के चेयरमैन विनोद कौशिक ने बताया कि कमेटी की ओर से सफाई कार्य की निगरानी भी की जाएगी, ताकि निर्धारित शर्तों के अनुसार रोजाना सफाई और कचरे का उठान सुनिश्चित हो सके। यदि व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू होती है तो अनाज और सब्जी मंडी में गंदगी के साथ-साथ जगह-जगह जमा कूड़े की समस्या से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें