फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ज्योति और सुहानी ने नेशनल स्कूली कुश्ती में जीता कांस्य

Fri, 25 Oct 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25jjrp03- साल्हावास। कांस्य पदक विजेता ज्योति और सुहानी पदक के साथ। स्त्रोत- टीम प्रबंधक
विज्ञापन
साल्हावास। मेरठ में आयोजित नेशनल स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में गांव सुंदरेहटी निवासी ज्योति यादव ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 23 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कराई जा रही है।
विज्ञापन

बेटी के पदक जीतने पर पिता नरेश यादव ने बताया कि ज्योति पिछले दो वर्ष से सतीश अखाड़ा सासरौली में पहलवान सतीश के पास प्रशिक्षण ले रही हैं। वह अंडर-19 की खिलाड़ी हैं। वह अलवर राजस्थान में 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। इससे पहले भी ज्योति यादव खेलों इंडिया में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। स्कूली खेलों में पहले भी ज्योति ने रजत पदक प्राप्त किया था। वहीं, दूसरी तरफ इसी प्रतियोगिता में जय हनुमान अखाड़ा हसनपुर की खिलाड़ी सुहानी पुत्री तेजपाल ने भी 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। सुहानी 12वीं कक्षा की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें