फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया के खात्मे के लिए जन सहयोग जरूरी : डॉ. रमेश चंद्र

Fri, 25 Oct 2024 08:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25सीटीके54..डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन करते सिविल सर्जन डॉ. रमेश च
विज्ञापन
रोहतक। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सुनो नहरों की पुकार मिशन और नशे को ना समिति के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान नशे से दूर रहने, जल संरक्षण, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से नहरों के जल को बढ़ते प्रदूषण को बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. रमेशचंद्र आर्य व डीएसपी जगबीर सिंह रहे।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना इंदौरा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति मोर व डॉ. जसमेर सिंह, आजाद बुधवार ने शिरकत की। सभी अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल डॉ. रीना हरजाई ने किया। साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक को भी नशे के खिलाफ अभियान चलाने पर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्राध्यापिका माधवी गुप्ता ने किया।
सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र ने विद्यार्थियों को जलजनित व मौसमी बीमारियों के लक्षणों और बचावों पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डेंगू मलेरिया के खात्मे के लिए जनसहयोग जरूरी है। नशे को ना समिति के प्रधान स्वीटी मलिक ने बताया कि डीएसपी जगबीर सिंह ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह और पारस जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष आजाद बुधवार ने प्रतियोगिता में विजेता बच्चों कि घोषणा की। इसमें प्रीति प्रथम, सुनंदा द्वितीय और गुनगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर डॉ. जसमेर सिंह, स्वीटी मलिक, रविंद्र मलिक, मुकेश नैनकवाल, अजय हुड्डा, माधवी गुप्ता, पूनम गुप्ता, सुषमा, सन्नी बुधवार, जतिन मलिक, अंशु नांदल, आदि मौजूद रहे।

25सीटीके54..डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन करते सिविल सर्जन डॉ. रमेश च

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें