फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुपवा में हुई छह फिल्मों की ज्यूरी

Thu, 14 Mar 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डीएलसी सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी ने विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के विद्यार्थियों से सामूहिक चर्चा कर विश्वविद्यालय के मौजूदा हालातों से अवगत कराया। वहीं, फैकल्टी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन चौथे सेमेस्टर बैच 2021 के विद्यार्थियों की ज्यूरी (स्टूडियो फिल्म) संचालित की गई। इधर, विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों से अनुशासित रहते हुए नियमानुसार ज्यूरी में शामिल होने की बात कही। इस पर सभी शांतिपूर्वक ज्यूरी में शामिल हुए। यहां छह फिल्मों की ज्यूरी हुई।
विज्ञापन

बुधवार को सभी विद्यार्थी सुबह करीब 9 बजे विश्वविद्यालय पहुंचे। इससे पहले आने की सूचना परीक्षा निरीक्षक को ईमेल के माध्यम से दी। इसमें अनुरोध किया गया कि हर बार की तरह ही विद्यार्थियों की ज्यूरी संचालित की जाए। बुधवार को 6 फिल्मों की ज्यूरी की गई। वहीं, बाकी फिल्मों की ज्यूरी तय शेड्यूल के हिसाब से की जाएगी।


सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी के संयोजक शिवम पांडे का कहना है कि एसएसयू प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करती है। यह विद्यार्थियों के हित का फैसला है। विवि प्रशासन को इस तरह के निराधार आदेशों से बचना चाहिए व विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। विवि अध्यापक लगभग एक साल से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन:
विवि में ज्यूरी चल रही है। कुछ विद्यार्थी जानबूझ कर मुद्दा बना रहे हैं। जनवरी में डिग्री फिल्मों की ज्यूरी थी। इसके लिए मुंबई से चार विशेषज्ञों को बुलाया गया। यहां विद्यार्थियों के साथ आए अन्य लोगों ने काफी हंगामा किया। मेहमानों का सम्मान बनाए रखते हुए अनुशासन भंग करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए ज्यूरी में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया। मंगलवार को भी ज्यूरी वाले विद्यार्थियों को ही पहचान पत्र देखकर अंदर आने का निर्देश दिया गया था। इस पर विद्यार्थियों ने विरोध जताया। बुधवार को ज्यूरी वाले विद्यार्थियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया।इसके बाद सभी शांतिपूर्वक ज्यूरी में शामिल हुए। यहां छह फिल्मों की ज्यूरी हुई। शेष की ज्यूरी वीरवार काे होगी।
विज्ञापन

गजेंद्र चौहान, कुलपति, डीएलसी सुपवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें