फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में जोगेंद्र व प्रतिभा रहे विजेता

विज्ञापन
03-एमडीयू में रक्षा विभाग की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्र​तियोगिता में जोगेंद्र व प्रतिभा को सम्म
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग की ओर से खेल परिसर में पुरुष एवं महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




पुरुष वर्ग में मुकाबले रोमांचक रहे। एमए अंतिम वर्ष के छात्र जोगेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमए प्रथम वर्ष के आकाश द्वितीय और यश तृतीय रहे। महिला वर्ग में एमए प्रथम वर्ष की प्रतिभा प्रथम, मेघा द्वितीय और हर्षिता तृतीय रहीं।



प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभागाध्यक्ष प्रो. शालिनी सिंह और खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में पुरुष वर्ग में डॉ. योगेंद्र रांगी, डॉ. प्रताप सिंह और डॉ. अमित ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

महिला वर्ग में डॉ. प्रोमिला रांगी, डॉ. वंदना और अनिता ने निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित किए। आयोजन का समन्वयन बैडमिंटन कोच विजय कुमार और शोधार्थी जसमेर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें