फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मरीजों की शिकायतों के निवारण में झज्जर स्वास्थ्य विभाग अव्वल

Mon, 15 Apr 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा व उनके अधिकारों को ध्यान में रखते हुए ऑटो अपील सिस्टम सॉफ्टवेयर (आस) शुरू किया है। आटो अपील सिस्टम के तहत स्वास्थ्य विभाग के जन्म-मृत्यु के तहत आए आवेदनों को दूर करने में झज्जर जिला सबसे आगे हैं। झज्जर जिले में जन्म-मृत्यु से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित नहीं है। इसके लिए चीफ रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु एवं महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं की तरफ से सभी जिलों में लंबित आवेदनों का आंकड़ा पिछले दिनों जारी किया। इसमें चरखीदादरी जिले में सबसे ज्यादा आवेदन लंबित मिले जबकि झज्जर जिले से कोई आवेदन लंबित नहीं मिला।
विज्ञापन

सरकार द्वारा शुरू किए गए आस पोर्टल से अगर किसी व्यक्ति का कार्य राइट टू सर्विस एक्ट के तहत निर्धारित समय सीमा में नहीं होने पर ऑटो अपील सॉफ्टवेयर के तहत आवेदन अपीलेट अथॉरिटी में चला जाता है। अपीलेट अथॉरिटी के दायरे में भी काम नहीं होने पर आवेदन आगे वरिष्ठ अधिकारी के पास चला जाएगा। अगर इन दोनों स्तरों पर भी कार्य का निपटान नहीं होगा तो आवेदन स्वतः ही राइट टू सर्विस कमीशन के पास आ जाता है।


जल्द समाधान के दिए आदेश
चीफ रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा ने सभी जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जन्म-मृत्यु सेवाओं से संबंधित आटो अपील पर प्राप्त हुए आवेदनों का निपटान समय सीमा के अंदर करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के पास दो अप्रैल तक कुल 215 केस लंबित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला शिकायत की अपील हुई

अंबाला 2
भिवानी 5

चरखीदादरी 52
फरीदाबाद 31



फतेहाबाद 1

गुरुग्राम 17

हिसार 25
झज्जर 0

जींद 5
कैथल 2

करनाल 10
कुरुक्षेत्र 1

महेंद्रगढ़ 4
नूहं 0

पलवल 12
पंचकूला 1

पानीपत 8
रेवाड़ी 3

रोहतक 12
सिरसा 11

सोनीपत 11
यमुनानगर 2

(नोट-आंकड़ा दो अप्रैल तक का है।)



वर्जन
जन्म-मृत्यु मामले में आटो अपील सिस्टम में झज्जर जिले का कोई लंबित नहीं है। इनका समय पर निपटान किया जाता है।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें