फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में सफर कर रही महिला के चुराए जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। हरियाणा रोडवेज में सफर कर रही महिला के बैग से जेवर चुरा लिए गए। महिला को इसका आभास हुआ तो चोर भाग खड़े हुए। महिला ने पकड़ो-पकड़ो का शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने तीन में से एक संदिग्ध को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में नेहा निवासी हिसार ने बताया कि वह बस में सवार होकर अपने मायके जा रही थी। बस दोपहर को महम के नया बस स्टैंड पर रुकी तो महिला ने अपना बैग सीट पर रख दिया और वह अपनी बेटी के लिए दूध लेने के लिए बस से नीचे उतर गई। उसने वापस आकर देखा तो एक युवक उसकी सीट पर बैठा था। महिला के आते ही वह उतर कर चल दिया। महिला ने तुरंत अपने बैग को चेक किया तो उसमें रखे गहने गायब मिले। उसने बताया कि बैग में एक जोड़ी चांदी की पायल, बेटी की छोटी पायल, चांदी के 6 कड़े, 2 सोने के लौंग, 1 सोने का लॉकेट, 2 जोड़ी चांदी की चुटकी आदि गायब मिली। पुलिस ने संदिग्ध युवक कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें