रोहतक। शहर में चोरी की वारदात नहीं थम रही हैं। एकता कॉलोनी स्थित मकान का ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख के आभूषण निकाल कर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक महिला पिंकी ने दी शिकायत में बताया कि उसका मकान कालोनी के अंदर मेडिकल स्टोर वाली गली में है। शुक्रवार की रात चोर घर में घुसे और ताला तोड़कर एक सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल व 12 हजार की नकदी निकाल कर ले गए। ब्यूरो